Lakhimpur Khiri News: 47 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए उपकरण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख महेंद्र वाजपेई मौजूद रहे। बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 47 दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। जिसमें 39 ट्राई साइकिल, 2 स्मार्ट छड़ी, 4 बैसाखी और दो व्हीलचेयर लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा दिव्यांगता सामान्य स्तर पर जीवन जीने और दैनिक कार्य करने में बाधा डालती है। जिसको लेकर उपकरणों के सहारे जीवन को सरल बनाया जा सकता है। आप लोग दिव्यांगता को सफलता के आड़े न आने दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.