Lakhimpur Khiri News: 40 हजार लेकर दे दिया फर्जी वीजा, पीड़ित ने दी तहरीर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: शहर की ग्लोबल वीजा डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी ने एक युवक से 40 हजार रुपए लेकर उसे नकली वीजा दे दिया। पीड़ित ने जब कंपनी से अपने रुपए वापस मांगे तो उसे रुपए भी वापस नहीं किए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। कुशीनगर जिले में रहने वाले रितेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने एक अखबार में विज्ञापन देखा कि ग्लोबल वीजा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने एलआरपी लखीमपुर वीजा बनवाती है। उसने लखीमपुर आकर कंपनी से संपर्क किया। उससे वीजा दिलवाने के बदले 40000 की मांग की गई। पीड़ित ने ये पैसे नगद और ऑनलाइन माध्यम से कंपनी को दिए। लेकिन पहले तो उसे कई दिनों तक वीजा नहीं दिया गया। लेकिन जब उसने कई बार वीजा की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.