Lakhimpur Khiri News: 40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पलिया पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। पलिया-दुधवा रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 186.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पलिया शिवाजी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान देर रात पलिया-दुधवा रोड दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 186.57 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। बरामद स्मैक की कीमत 40 लाख रुपए के करीब आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.