Lakhimpur Khiri News: 40 कांवड़ियों का दल जालिमनगर से जंगलीनाथ रवाना
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा संवाददाता। धौरहरा नगर पंचायत क्षेत्र के लालपुरवा और सरोजनी नगर के करीब 40 कांवड़ियों जिसमे बच्चे भी शामिल हैं ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा का उदाहरण पेश किया। जालिमनगर पुल पर पहुंचकर स्नान करने के बाद करीब एक कुंतल जल कांवड़ में भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जंगलीनाथ मंदिर की ओर रवाना हुए। जालिमनगर पुल से जल भरने के बाद कांवड़ियों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। रास्ते में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कांवड़ियों का कहना है कि वे जंगलीनाथ मंदिर पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.