Lakhimpur Khiri News: 371 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस, निलंबित होगा लाइसेंस
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सभी कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। इसके लिए दिया गया समय भी पूरा हो गया है, लेकिन अब तक जिले के 371 कीटनाशक विक्रेताओं ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इन सभी को नोटिस जारी की गई है। निर्धारित समय से जवाब न देने और पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।
नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि शासन व कृषि रक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं का आईपीएमएस पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग एवं पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। निदेशालय से इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। जिले के 371 कीटनाशक विक्रेता ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है। जबकि कई बार निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.