लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले करीब 36 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लगातार बिजली कटौती से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं और पेयजल संकट भी गहराने लगा है। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। इसके बाद रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बार फिर सप्लाई ठप हो गई। लगातार हो रही इस अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बेहजम। क्षेत्र में झमाझम...