Lakhimpur Khiri News: 36 घंटे बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के राजगढ़ मोहल्ले में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान मोहल्लेवासियों और महिलाओं ने रविवार शाम सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के एसडीओ समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने लंबे समय से बिजली न आने के कारण हो रही परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया था। इसके साथ ही पेयजल समेत अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद बिजली विभाग के ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.