लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- Lakhimpur Khiri News: खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग रोकने के लिए गठित टीमों ने गुरुवार को जिले की सभी तहसीलों में संयुक्त रूप से खाद दुकानों की जांच की। इस दौरान खाद की सैम्पलिंग भी की गई। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 33 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान आठ सैंपल भरे गए। गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही चार दुकानदारों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान संतुलित मात्रा में ही खाद का प्रयोग करें। अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी प्रति हेक्टेयर दिए जाने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: खाद दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित उन्होंने बताया कि किसानों को कोई दिक्कत है तो कंट्रोल रूम के नम्बर 7570088259 या ...