Lakhimpur Khiri News: 28 दिन से हो रही कवायद, बाघ को अब ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की तैयारी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत संपूर्णानगर रेंज में दहशत का पर्याय बना हिंसक बाघ वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद पकड़ में नहीं आ रहा है। उसकी लोकेशन तक विभाग के पास नहीं है। अब विभाग को इसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की अनुमति मिली है। दुधवा के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की 15 दिन की इजाजत मिली है। इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। पीलीभीत निवासी एक अधेड़ को अपना निवाला बनाने वाले इस बाघ को पकड़ने के लिए विभाग पिछले 28 दिनों से लगातार कांबिंग और अभियान चला रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वन विभाग ने बाघ की संभावित आवाजाही वाले रास्तों और गन्ने के खेतों के आसपास चार बड़े पिंजरे लगाए थे। पिंजरों में बाकायदा शिकार बांधकर बाघ को लुभाने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.