लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: जिले के 2723 लाभार्थियों के अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण पूरा कराने के लिए विभाग ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। लाभार्थियों को निर्देश दिया गया है कि तुरंत निर्माण पूरा कराएं। वहीं सचिव व एडीओ पंचायतों को मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त की धनराशि भेज दी गई है। पंचायत राज विभाग शौचालय बनवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को 12 हजार रुपए दो किस्तों में देता है। आवास स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में छह हजार रुपए दिए जाते हैं। इस धनराशि से निर्माण का काम पूरा होने के बाद विभाग दूसरी किस्त निर्माण पूरा करने के लिए दी जाती है। जिले के 2723 लाभार्थियों को विभाग ने पहली किस्त दी थी। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद इन लाभार्थियों को अब विभाग ने दूसर...