Lakhimpur Khiri News: 252 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिकुनिया कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रेलवे क्रासिंग बरसोला कलां के पास से एक युवक को 252.54 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर नशीले पदार्थ की खेप लेकर रेलवे क्रासिंग बरसोला कलां की तरफ से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 सफेद पन्नियों में रखी कुल 252.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरजदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी नानकपुर, थाना पढुआ के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.