Lakhimpur Khiri News: 23 अगस्त को होगा श्याम नाम संकीर्तन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: नगर में आगामी 23 अगस्त को खुटार रोड स्थित अनिल चक्की के आगे एवं नीलकंठ मैदान में जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम नाम संकीर्तन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन धाम से श्री अमन मिश्री बाबा की सेवा में पधारेंगे। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक सचित सक्सेना अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन प्रेम और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम में श्याम नाम संकीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आरती होगी। बाबा की सेवा में पुजारी संतोष पाठक मौजूद रहेंगे। समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.