Lakhimpur Khiri News: 200 से अधिक मरीजों की जांच, निःशुल्क दवाएं भी बांटीं
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को घरथनिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा की ओर से आयोजित शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में मूड़ा अस्सी निजामपुर कोटखेरवा बाघमरा समेत आसपास के गांवों से मरीज पहुंचे। डॉ. आदिल गफ्फार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमन वर्मा सहित अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों की जांच की। हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा, आरबीएस, न्यूरोपैथी, यूरिक एसिड और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई। डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित मानव की सेवा ही उनका धर्म है। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.