लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सम्पूर्णानगर पुलिस ने सोमवार को खजुरिया-सम्पूर्णानगर मार्ग पर खजुरिया गांव स्थित निजी बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नीले-काले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम बाजारघाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो काली-सफेद पुड़ियों में धागे से बंधी 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला है। यह भी पढ़ें- Chatra News: ब्राउन शुगर तस्कर को मिली चार वर्ष की सजा कार्रवाई करने वाली प...