Lakhimpur Khiri News: 2.50 लाख का माल लेकर चंपत हुए ठग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज थाना क्षेत्र के सेमरा घाट गांव में पूजा-पाठ के बहाने ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने उषा देवी को घर में गड़ी माया निकालने का झांसा देकर करीब 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये कीमत के जेवरात अपने कब्जे में कर लिए और फरार हो गए। बताया गया कि ठगों ने पूजा के दौरान नकदी और जेवर रखने को कहा। रात में पूजा शुरू होने के बाद उन्होंने उषा देवी से कहा कि उनके जागते रहने से माया बाहर नहीं आएगी, इसलिए वह सो जाएं। परिवार के सोते ही ठग नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सफाई का झांसा देकर 5 लाख के जेवर ले भागे 2 ठग आरोपियों के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के निवासी होने की बात सामने आ रही है। पीड़िता कार्रवाई के लिए मैगलगंज थाने के चक्कर लगा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.