लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: बांकेगंज। विकासखंड बांकेगंज स्थित रॉयल पैलेस में बुधवार को हुए कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी ने बाकेगंज में 18 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में कराए गए 434 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पलिया विधानसभा के हर जरूरतमंद व्यक्ति की बिना किसी भेदभाव के मदद की है और आगे भी करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आठ माह का रिपोर्ट कार्ड जारी, विधायक ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां बेटियों की शादी गरीबों के इलाज और...