Lakhimpur Khiri News: 170 से अधिक ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कजरिया में रामकिशन राना के आवास पर नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अजय कुमार अवस्थी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 170 से अधिक ग्रामीण मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दस दिनों की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि इलाज और दवाओं के अभाव में किसी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए जनसेवा का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजा खान, सिप्जु राना, रूपेश गुप्ता, प्रहलाद राणा, राधेश्याम, राजेश कुमार, रामकुमार, देव सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.