लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। क्षेत्र के खुर्दा गांव से 16वीं कांवड़ यात्रा रविवार को मेहंदी घाट के लिए रवाना हुई। विधायक सौरभ सिंह सोनू व गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री बृजेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की और कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए मेहंदी घाट के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत 16 वर्ष पूर्व प्रधान यज्ञदत्त वर्मा द्वारा की गई थी। तभी से यह यात्रा निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली जा रही है। रविवार को धूमधाम के साथ कांवड़ यात्रा को रवाना किया गया। कांवड़ियों का जत्था मेहंदी घाट पहुंचकर पवित्र जल लेकर 13 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनप्रतिनिधियों-अफसरों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा जहां कांवड़िए भगवान...