Lakhimpur Khiri News: 151 जोड़ों ने कराया काल सर्प दोष निवारण पूजन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर लीलानाथ मंदिर परिसर स्थित तीर्थ स्थल पर श्रद्धा और आस्था का विशाल संगम देखने को मिला। नागपंचमी के विशेष अवसर पर 151 श्रद्धालु जोड़ों ने काल सर्प दोष निवारण का पूजन विधि-विधान के साथ कराया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। लीलानाथ ज्योतिष आचार्य हरीश अवस्थी के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-शांति,समृद्धि एवं मंगल की कामना की। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, नागदेवता की पूजा कर मांगी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.