Lakhimpur Khiri News: 150 किसानों ने लिया योजनाओं का लाभ
लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज द्वारा हरियाली किसान बाजार में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने फीता काटकर की। इसमें करीब 150 किसानों को सुरक्षा बीमा, पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, गन्ना सट्टा एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सामाजिक सुरक्षा कवच अभियान के तहत 27 किसानों ने बीमा के लिए पंजीकरण कराया। समिति सचिव गजेंद्र कटियार ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा आवेदन किए जा रहे हैं तथा सितंबर में गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अवनीश मिश्रा ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं से जुड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- Rampur News: गन्ना समिति पर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.