Lakhimpur Khiri News: 15 से ज्यादा ई-रिक्शा सीज, कई वाहनों के चालान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने शनिवार को पलिया व मझगई क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना फिटनेस, नियमों का उल्लंघन करते हुए सवारियां लेकर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा की जांच की। इस दौरान 15 से ज्यादा ई रिक्शा सीज किए गए वहीं कई वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान एक कार चालक चाभी निकालकर निकल गया। इस पर क्रेन मंगवाकर कार को थाना परिसर ले जाया गया। प्रवर्तन अधिकारी ने पलिया में सात ई-रिक्शा सीज किए गए। इसके अलावा मझगई में आठ ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: यातायात नियमों के उल्लंघन में 56 वाहनों का चालान, 14 बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.