Lakhimpur Khiri News: 15 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे 161 जोड़ें
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 15 अक्टूबर को 161 जोड़ें शादी के बंधन में बंधेगे। इसके लिए कस्ता क्रेशर मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मितौली ब्लाक के अधिकारियों ने कस्ता क्रेशर मैदान का अवलोकन कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश सम्बंधित ठेकेदार को दिए हैं। कार्यक्रम को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्ता क्रेशर मैदान पर विशाल पंडाल, वर-वधू पक्ष के बैठने, पार्किंग और भोजन आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मितौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रिया दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 278 जोड़ों का सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.