लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक पहचान कराने के प्रयास के बाद शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कफारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हौकना मटेरा के मजरा रानीपुरवा के बाहर स्थित नाले में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई अरुण तिवारी, दीवान धर्मेंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल अंगद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 13 साल के बालक का था तालाब में मिला शव, शिन...