लखीमपुरखीरी, नवम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष अभियान दिवस के तहत शनिवार को मितौली तहसील क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में करीब 1300 फॉर्म 6 भरे गए। अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के सभी 375 मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया। एसडीएम संतदास पवार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान में नहीं दिखा उत्साह, बूथों पर पसरा सन्नाटा एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अप...