लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में फरधान पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक युवक को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरविंद पुत्र मूलचंद निवासी रजवापुर थाना फरधान को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कार्रवाई महिला उपनिरीक्षक स्वाति देवी, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद और कांस्टेबल गोविंद कुमार की टीम ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...