लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। शनिवार सुबह एसएसबी ने विशेष नाका लगाकर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा बारह बोरी गेहूं का बीज पकड़ लिया। इसे बाइकों पर लादकर आठ लोग नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी ने इन आठों नेपाली नागरिकों को आठ बाइकों और बारह बोरी बीज सहित कस्टम के सुपुर्द किया है। एसएसबी इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह बेला परसुआ एसएसबी पोस्ट के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पिलर नंबर 722/3 से करीब सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में मंगू घाट के पास विशेष नाका लगाया। सुबह करीब पौने सात बजे नेपाल की ओर जा रही आठ बाइकों पर सवार युवकों को प्लास्टिक की बोरियों में भरा सामान लादकर ले जाते देखा। एसएसबी जवानों ने इन बाइक सवारों को रोककर पूछताछ व जांच की। पूछताछ में सभी युवकों ने खुद को नेपाली नागरिक ब...