लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्रीरामलीला महोत्सव समिति की ओर से 11 से 22 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार को गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। महोत्सव के क्रम में 12 अक्टूबर को श्री शिव विवाह, 13 अक्टूबर को नारद मोह एवं रावण तपस्या और 14 अक्टूबर को राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन होगा। 15 अक्टूबर को धनुष भंग एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद और 16 अक्टूबर को श्रीराम बारात एवं विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मुकुट पूजन और शिव बरात के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज 17 अक्टूबर को कैकेयी संवाद, 18 अक्टूबर को दशरथ मरण और 19 अक्टूबर को सीता हर...