लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। स्थानीय कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित रघुवर दयाल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा के संयोजन में एक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 11 सितंबर को मकसूदपुर में आयोजित होने वाली जनशिक्षा समिति के स्कूलों की गोला जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों ने बैठक कर रूपरेखा बनाई। बैठक में प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्था की जिम्मेदारी तय कर प्रमुख व सह प्रमुख बनाए गए। बैठक में सीतापुर संभाग के संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह, गोला जिला प्रमुख अरुणेश त्रिवेदी, मैगलगंज, कस्ता व ममरी संकुल के संकुल प्रमुख सहित सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे। प्रबंधक उपकार शील वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया । यह भी पढ़ें- Dumka News: गोपीकांदर बीआरसी में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्...