Lakhimpur Khiri News: 1090 की महिला अधिकारी पर अश्लील टिप्पणी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में रहने वाली एक महिला 1090 में तैनात है। उसने अपने पड़ोसी पर अश्लील टिप्पणी कर तेजाब से जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह यूपी वूमेन पावर लाइन में आफीसर पद पर तैनात है। 27 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उसके पड़ोसी अखिलेश श्रीवास्तव उर्फ मोनू ने उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने धर्म को लेकर अभद्र गालियां दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। आरोप है कि बाहर आने के बाद उसने फिर ऐसी हरकत की है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी महक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.