Lakhimpur Khiri News: 108 फुट लंबे तिरंगे और ब्रह्मोस मिसाइल संग सिंगाही से निकले कांवड़िए
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: शिवभक्ति और देशभक्ति का संगम पेश करते हुए शुक्रवार को सिंगाही कस्बे से कांवड़िए गोला के लिए रवाना हुए। सभासद राहुल गुप्ता और प्रभात शुक्ला की अगुआई में कस्बे के भेड़ौरा मोहल्ले से निकली तिरंगा कांवड़ यात्रा में शिशिर गुप्ता सहित सैकड़ों शिवभक्त शामिल रहे। यहां से मोटे बाबा स्थित सरयू घाट से जल भरकर सभी भगवान शिव का जलाभिषेक करने छोटी काशी को रवाना हुए। कांवड़ यात्रा का बड़ा आकर्षण 108 फुट लंबा तिरंगा और ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी रही। लोगों ने कांवड़ियों का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जलपान और पेयजल की व्यवस्था की गई। इसमें कस्बे सहित सिंगहा, सहिंजना, सिंगाही देहात व मनमदपुर से भी कांवड़िए शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कांवड़ से सजा छोटी काशी का बाजार, शिव भक्तों से गुलजार हुआ मेला इसके साथ ही सिंगहा खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.