Lakhimpur Khiri News: 107 वें वर्ष में रामलीला, मेला 11 नवंबर से 30 को होगा रावण वध
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। महारानी सुरथ कुमारी श्रीरामलीला मेला समिति की प्रबंधकारिणी की बैठक शुक्रवार को कस्बे की धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में ऐतिहासिक मेले के 107 वें वर्ष के आयोजन को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मेला 11 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। रावण वध का कार्यक्रम 30 नवंबर को होगा।बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेला अध्यक्ष सचिन्द्र शाह ने मेले के 107 वर्ष पूरे होने पर समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने पिछले वर्ष के मेले का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बचत की जानकारी पर सदस्यों ने कोषाध्यक्ष के कार्य की सराहना की। इसके बाद सर्वसम्मति से इस वर्ष 11 नवंबर से पांच दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रबंधक प्रवीन शाह और उप प्रबंधक नृपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.