Lakhimpur Khiri News: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पसगवां पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जंगबहादुरगंज चौकी प्रभारी डिम्पल कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर बद्दापुर तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे लीलाधर (45) पुत्र बुद्धूलाल, निवासी बद्दापुर मजरा सल्लिया को पकड़ लिया। तलाशी में प्लास्टिक की पिपिया से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पांच लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.