लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सिक्खू पुत्र मिट्टू, निवासी ग्राम सिंगहिया सेड़ा बेड़ा, थाना गौरीफन्टा के रूप में हुई है। जामातलाशी और पास में मौजूद सामान की जांच करने पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की एक पिपिया और एक बोतल बरामद हुई, जिसमें कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी। गौरीफंटा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...