Lakhimpur Khiri News: होटल में प्रेशर कुकर फटने से दो लोग गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रविवार की शाम शहर की लखीमपुर रोड पर साहनी होटल के निकट एक होटल में प्रेशर कुकर फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय संग्राम बांकेलाल और 23 वर्षीय अमन गुप्ता बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेशर कुकर की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद होटल में अफरा तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.