Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर की बिजली व्यवस्था बेपटरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले करीब दो माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शासन के रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने और लगातार हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों के बढ़े प्रकोप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन किसी तरह कट जाता है लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। सोमवार की रात बिजली लगभग पूरी रात गुल रही। मंगलवार रात भी बिजली नाममात्र के लिए मिली जबकि बुधवार को खाना खाने के समय ही बिजली गायब हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीण, उमस से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि करीब दो महीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.