Lakhimpur Khiri News: हैंडलिंग ठेकेदार पर कूटरचित एफडीआर लगाने की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: विकासखंड कुंभी के विपणन निरीक्षक प्रेम नारायण मौर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हैंडलिंग ठेकेदार प्रीति कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कूटरचित एफडीआर प्रस्तुत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सिंगल स्टेट डोर स्टेप डिलीवरी के लिए नियुक्त हैंडलिंग ठेकेदार प्रीति कंस्ट्रक्शन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ कार्यालय में प्रतिभूति के रूप में प्रस्तुत एफडीआर कूटरचित तैयार कर प्रेषित की गईं। मामले की जानकारी मिलने के बाद विपणन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.