लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। करोड़ों से बनाए गए भवनों का काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्थाओं ने हैंडओवर के लिए पत्रावली सीडीओ के पास भेज दी। पत्रावलियां मिलने के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने हैंडओवर से पहले टीम के साथ पहुंचकर कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। करोड़ों की लागत से बने इन भवनों में सीलन मिली, पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इतना ही नहीं साहबगंज रेहरिया में बनाए गए छात्रावास में बिजली लाइन चेंजओवर सहित अन्य उपकरण खुले में लगा दिए गए। यह देखकर सीडीओ भड़क गए। सीडीओ ने सीएनडीएस, सिडको सहित अन्य संस्थाओं को 10 दिन का अल्टीमेटम देकर सुधार की चेतावनी दी है। सीडीओ ने कहा कि करोड़ों की परियोजनाओं में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक कमियां दुरुस्त नहीं होंगी भवन हैंडओवर नहीं लिए जा...