Lakhimpur Khiri News: हृदय गति रुकने से अधिवक्ता का निधन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता रमाकांत द्विवेदी (60) निवासी खंदौरा को अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजनों ने लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार की रात अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनका पार्थिव शरीर मोहम्मदी के निवास पर लाया गया, जहां विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, महेंद्र बाजपेई, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला, मनोज दीक्षित एडवोकेट समेत तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.