लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोला में हिमालय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने विद्यार्थियों को हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रतिवर्ष 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को हिमालय और देश की अर्थव्यवस्था में उसकी अहम भूमिका के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है जिसमें वनस्पति, जीव जंतु, मानव नदियां झीलें और मिट्टी समेत अनेक प्राकृतिक घटक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- हिमालय प्रकृति का प्रहरी ही नहीं जीवन का पहरेदार इस अवसर पर राम सनेही, डॉ. ...