लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां, संवाददाता। ग्राम रामपुर खालेपुरवा में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान हिंदू विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा हिंदुत्व के सम्मान एवं संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।बैठक में पहुंचे संगठन के प्रभारी का ग्रामवासियों ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सह-प्रभारी संदीप निषाद ने किया। वहीं ब्लॉक प्रभारी सतेंद्र मिश्रा के निर्देशन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिंदुओं पर होने वाले कथित अत्याचार और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर ओमराज चौहान, हुकुम सिंह, नेकीराम, सुकी, ...