लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि महाविद्यालय परिसर जमुनाबाद में नवप्रवेशित बीएससी (ऑनर्स) कृषि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के छठे दिन मानसिक स्वास्थ्य तनाव प्रबंधन समग्र कल्याण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हार्टफुलनेस गोला के सहयोग से कल्याण एवं प्रसन्नता कार्यशाला के दूसरे दिन का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को मानसिक शांति भावनात्मक संतुलन और प्रसन्नता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक जीवन में सकारात्मक आदते...