लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बिजुआ, संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, युवक चार दिन पहले बसतौली मोड़ पर बसतौली निवासी ही पवन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा लगातार इलाज किए जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पवन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के लोगों ने...