लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। शनिवार देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय रामलोटन मौर्य की लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मितौली थाना क्षेत्र के गांव रन्नूपुर निवासी रामलोटन मौर्य शिवाला तिराहे पर स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद करके पैदल घर लौट रहे थे। दुकान से कुछ कदम कस्ता की तरफ चलने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें बेहजम सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखीमपुर जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिय...