लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: ग्राम बिजोरिया निवासी सेवकराम चौहान सड़क हादसे का शिकार हो गया था। जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी परिवार और घायलों का दर्द बांटने उसके घर बिजोरिया गांव पहुंचे। संकट की इस घड़ी में विधायक ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए मौके पर ही कुल 50 हजार रूपये की नकद आर्थिक मदद प्रदान की। मृतक सेवकराम चौहान की पत्नी प्रेमा देवी को विधायक ने तुरंत 25 हजार की नकद राशि सौंपी। हादसे में घायल हुए अन्य ग्रामीणों के इलाज और देखभाल के लिए भी 25 हजार की नकद मदद दी गई। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार से भी उन्हें उचित मुआवजा और सहायता दिलाएंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिदुलिया गांव में पसरा मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...