लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- Lakhimpur Khiri News: जेबीगंज की हाट बाजार में शुक्रवार दोपहर बाजार के बीच रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के केबल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी और ट्रांसफार्मर के आसपास सब्जी व किराना की दुकानें लगी थीं। व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगते ही ट्रांसफार्मर का केबल धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय व्यापारियों और मोहल्लेवासियों का कहना है कि बाजार के बीच स्थापित ट्रांसफार्मर लंबे समय से खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा ग्रिल लगाने की मांग कई बा...