Lakhimpur Khiri News: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने पर बच्ची झुलसी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव बौधी खुर्द में रिश्तेदारी में आई एक बच्ची मकान के किनारे से निकली हाई टेंशन लाइन के झूलते तार की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। कस्बा मोहम्मदी मोहल्ला शुक्लपुर निवासी स्व साजिद की पुत्री महक (10) अपने चाचा गुफरान के यहां रिश्तेदारी में रहने आई थी। गुरुवार को छत पर खेल रही थी, तभी लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वह झुलस गई है। परिजन आनंन फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। वहां से इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। मकान स्वामी ने कई बार विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों को तार ठीक करने के लिए शिकायत कर चुका है। इसके बाद भी लाइन के तार मकान से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.