लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। नेशनल हाइवे 730 पर स्थित मैलानी जंगल में बुधवार की रात हाइवे पर विचरण कर रहे छुट्टा गौवंशीय पशु से टकरा कर घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बुधवार रात को अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी आशाराम (40) पुत्र रामस्वरूप बुधवार की रात अपनी बाइक से अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ अपनी ससुराल ग्राम किशुनपुर थाना मैलानी जा रहे थे कि नेशनल हाइवे 730 पर खीरी शाहजहांपुर बॉर्डर पर स्थित टेढ़वा पिकेट के आगे मैलानी जंगल मे हाइवे पर विचरण कर रहे गौवंशीय पशु से टकरा गया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को संसारपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उसे उसकी ससुराल किशुनपुर...