लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। दिल्ली में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप सोमवार की सुबह ईसानगर थाना क्षेत्र में रंजीतगंज के पास पलट गई। हादसे में 12 लोग जख्मी हो गए। इनमें 12 साल के एक बच्चे को खमरिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मजदूर बहराइच और श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली से 12 लोगों को लेकर पिकअप दिल्ली से बहराइच की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे 730 पर ईसानगर थाना क्षेत्र में रंजीतगंज के पास सामने से आ रही बस को क्रॉस करने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में पलट गयी। पिकअप में श्रावस्ती और बहराइच के 12 लोग सवार थे, जो दिल्ली में काम करते हैं। मजदूर अपने घर लौट रहे थे। कुछ के साथ परिवार भी था।हादसे में 12 वर्षीय नूरुद्दीन पुत्र इख्तियार निवासी सिसवारा थान...