Lakhimpur Khiri News: हाईवे पर टायर फटने से भूसी भरी ओवरहाइट पिकअप पलटी, बाल-बाल बचे राहगीर
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। नेशनल हाईवे 730 पर थाना मैलानी क्षेत्र के चमरपुर गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक ओवरहाइट भूसी भरी पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप खुटार से गोला की तरफ जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। थाना हैदराबाद के लोहरैया निवासी पिकअप चालक पप्पू ने बताया कि वह मझिगवां से भूसी लादकर गोला जा रहा था। चमरपुर गांव के पास अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक पप्पू ने समय रहते पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद पिकअप घंटों तक हाईवे पर ही पड़ी रही, जिससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.