लखीमपुरखीरी, नवम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के ग्राम अजान में दोपहर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार किसानों का करीब 23 बीघा खड़ा गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जुलाई में शिकायत के बावजूद जर्जर लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। गांव के उत्तरी दिशा में स्थित गन्ने के खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। तार से निकली चिंगारी ने गन्ने की सूखी पत्तियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गय...